Saturday, May 26, 2018

रिलायंस ने लॉन्च कर दिया ‛रिलायंस कवच’, बाइकर्स को होगा 38 हजार का फायदा*

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रिलायंसल ने अपने चाहने वाले को एक बार फिर एक नया तोहफा दे दिया है। लेकिन इस बार कंपनी ने यह तोहफा जियो ग्राहकों को नहीं बल्कि अपने कर्मचारियों को दिया है।

 इस पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट हमारे देश में ही होते हैं। जी हां यहां पर रोजाना 400 से भी ज्यादा दुपहिया वाहन हादसों का शिकार हो जाते हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो देश में करीब हर घंटे 16 हादसे हो जाते हैं। लेकिन इस सब के बावजूद भी लोग रोड सेफ्टी को लेकर कोई भी गंभीरता नहीं दिखाते हैं। लेकिन वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस मुद्दे के ऊपर
                                     
अपनी पहल की और अपने कर्मचारियों को ‛रिलायंस कवच’ देने की घोषणा कर दी है। दरअसल आपको बता दें कि एक्सीडेंट की स्थिति में रिलायंस का ‛रिलायंस कवच’ दुपहिया वाहन चालक की जान की पूरी मदद करेगा। आपकी जानकारी जानकारी के लिए बता दे कि ‛रिलायंस कवच’ एक तरह का सुरक्षा किट है जिसमें कि आपको DOT सर्टिफाइड हेलमेट, कंधों और कोहनियों की सुरक्षा देने वाली जैकेट, हथेलियों को घिसट से बचाने के लिए ग्लब्स और वही घुटनों को सुरक्षा देने के लिए गार्ड इस कीट में शामिल हैं।

 इसके साथ ही आपको यह भी बता दे कि ‛रिलायंस कवच’ की सुरक्षा की किट में शामिल किए गए सुरक्षा गियर इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हैं। दरअसल इस सुरक्षा किट कि अगर मार्केट वैल्यू की बात की जाए तो इसकी वैल्यू 50 हजार रुपए के आसपास है। लेकिन वही रिलायंस अपने सभी कर्मचारियों को यह किट मात्र 12 हजार रुपए में दे रही है। दरअसल इस कीट के 1000 से ज्यादा ऑर्डर मिलने पर इस किट की कीमत को कम रखा जाएगा।

 इसके साथ ही रिलायंस अपने कर्मचारियों को इस किट को खरीदने के लिए 0% इंटरेस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दे रही है। जी हां इसके लिए रिलायंस अपने कर्मचारियों को सोफ्ट लोन देने वाली है। देखा जाए तो रिलायंस के द्वारा दुपहिया वाहन चालकों की हिफाजत के लिए उठाए गए इस कदम के बाद बाकी कंपनियां भी इस मुद्दे पर आगे आ सकती हैं।

रिलायंस ने लॉन्च कर दिया ‛रिलायंस कवच’, बाइकर्स को होगा 38 हजार का फायदा* Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Unknown

0 comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();